कमिश्नर गौरव शर्मा ने किया कैनाल रोड ट्रैफिक आउटपोस्ट का उद्घाटन

राजगंज,24 दिसंबर (नि.सं.)। कमिश्नर गौरव शर्मा ने कैनाल रोड ट्रैफिक आउटपोस्ट का उद्घाटन किया। आज राजगंज ब्लॉक के नावापाड़ा में न्यू जलपाईगुड़ी थाना अंतर्गत ट्रैफिक ऑफिस का उद्घाटन किया गया।

इस संबंध में कमिश्नर गौरव शर्मा ने कहा कि फूलबाड़ी गाजोलडोबा कैनाल रोड एक महत्वपूर्ण सड़क है। इस सड़क पर अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। यह ट्रैफिक गार्ड उक्त हादसों को रोकने के लिए बनाया गया है।

इसके अलावा इस सड़क पर भोरेर आलो पर्यटन केंद्र है और यहां काफी संख्या में पर्यटक भी आते हैं। इसलिए फूलबाड़ी कैनाल रोड से गाजोलडोबा तक पूरी सुरक्षा के लिए इस ट्रैफिक आउट पोस्ट को बनाया गया है।

इस मौके पर एसीपी ईस्ट जय टुडू, एसीपी ट्रैफिक सुवेंद्र कुमार, एनजीपी ट्रैफिक गार्ड आईसी शांता शील, इंजीबी थाना के ओसी समीर तमांग, आमबाड़ी चौकी के ओसी सजल राय समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetdeneme bonusu veren sitelerbetticketmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişJojobetJojobetkargabetperabetimajbetJojobetJojobetJojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobet Built with ❤︎ by appycodes