उत्तर बंगाल, समाचार, सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ी स्ट्रॉन्ग रूम का कांग्रेस नेताओं ने किया निरीक्षण
सिलीगुड़ी, 2 मई (नि.सं.)। आगामी सोमवार को होने वाली मतगणना से पहले कांग्रेस उम्मीदवारों ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का जायजा लिया।
शनिवार सुबह सिलीगुड़ी कॉलेज के स्ट्रॉन्ग रूम का दौरा करने वालों में सिलीगुड़ी विधानसभा सीट से उम्मीदवार आलोक धारा, माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी सीट से अमिताभ सरकार और फांसीदेवा सीट से नवनीता तिर्की शामिल रही। इस दौरान उन्होंने स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और केंद्रीय बलों की तैनाती सहित सभी पहलुओं का निरीक्षण किया।
कांग्रेस उम्मीदवारों ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार नियमित निगरानी बेहद जरूरी है, ताकि मतदान के बाद इस महत्वपूर्ण चरण में ईवीएम की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि पारदर्शी और निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित करने के लिए इस तरह का निरीक्षण बेहद महत्वपूर्ण है।
