कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 18 जनवरी को उत्तर बंगाल में करेंगी प्रवेश: राज्यसभा सांसद प्रदीप भट्टाचार्य

सिलीगुड़ी, 18 दिसंबर (नि.सं.)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश में भारत जोड़ो यात्रा कर रहे है। यह यात्रा आगामी 18 जनवरी को उत्तर बंगाल में प्रवेश करेंगी। वहीं, 21 तारीख को भारत जोड़ो यात्रा दार्जिलिंग जिला अंतर्गत विधानगर में प्रवेश करेंगी। यात्रा दार्जिलिंग में सागर से पहाड़ तक के नाम से चलेगी।


आज कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तहत पहाड़ से सागर तक की यात्रा के विषय में सर्किट हाउस में एक बैठक कर कांग्रेस राज्यसभा सांसद प्रदीप भट्टाचार्य ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विधान नगर में दार्जिलिंग जिला कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सागर से पहाड़ की यात्रा शुरू करेंगे। 21 को सागर से पहाड़ तक यात्रा फांसीदेवा पहुंचेगी। 22 को यह यात्रा बागडोगरा से निकल कर सिलीगुड़ी पहुंचेगी।

23 को सिलीगुड़ी के दागापूर मैदान में एक समावेश होगा। वहीं, दूसरी तरफ अलीपूरद्वार, कुचबिहार, जलपाईगुड़ी से कांग्रेस कार्यकर्ता सिलीगुड़ी से रांगटांग तक की यात्रा में शामिल होगे। रांगटांग से यह यात्रा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के घर जाएगी। वहां से पहाड़ कांग्रेस नेतृत्व इस यात्रा को लेकर कर्शियांग बस स्टैंड के सभास्थल पर पहुंचेगी। वहां पर पहाड़ से सागर तक की यात्रा का समापन भाषण देकर समाप्त किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *