कूचबिहार में भूमि विवाद के कारण व्यक्ति की हत्या

कूचबिहार, 27 फरवरी (नि.सं.)।भूमि विवाद के कारण एक व्यक्ति की हत्या करने का आरोप एक सिविक वालिंटियर के खिलाफ उठे है। यह घटना कूचबिहार 1 नंबर ब्लाॅक के चिलकिरहाट इलाके की है। मृतक का नाम तरूण राय है। वहीं आरोपी नाम मोनिरूल मिंया है।


बताया गया है कि बुधवार को तरूण राय अपने किसी रिश्तेदार के घर से लौट रहा था। आरोप है कि तभी मोनिरूल मिंया समेत 10 लोगों ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया, जिसके चलते घटनास्थल पर ही तरूण की मौत हो गयी।

आज सुबह स्थानीय लोगों ने शव को देखा। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *