कूचबिहार में राजकन्या गायत्री देवी की 102वीं जयंती मनायी गयी

कूचबिहार, 23 मई (नि.सं.)। जयपुर के महारानी व कूचबिहार के राजकन्या गायत्री देवी की 102वीं जयंती मनायी गयी। आज कूचबिहार राजबाड़ी के मुख्यद्वार के सामने कूचबिहार आस्था फाउंडेशन की ओर से गायत्री देवी की जयंती मनायी गयी है।


संस्था की ओर से बताया गया है कि गायत्री देवी की जयंती के उपलक्ष्य में आज दिन भर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। दूसरी ओर, अन्य जगहों पर भी विभिन्न सामाजिक संगठन की ओर से भी आज गायत्री देवी की जयंती मनायी गयी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *