कूचबिहार में सड़क दुर्घटना में एक छात्र की मौत, एक घायल

कूचबिहार, 3 नवंबर (नि.सं.)। सड़क हादसे में एक स्कूल छात्र की मौत हो गई। है, जबकि एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल घायल छात्र का इलाज कूचबिहार के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। यह घटना आज सुबह कूचबिहार शहर सलंग्न चकचका हरि मंदिर के 31नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटी है। मृत छात्र का नाम चयन राय है। वहीं, घायल छात्र का नाम अपूर्व सरकार है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार कूचबिहार के खपाईडांगा इलाके से कई छात्र टोटो से चकचका की ओर आ रहे थे। तभी हरि मंदिर रास्ता पार करते समय खगराबाड़ी से तूफानगंज की तरफ से आ रहा एक ट्रक बीच रास्ते में आ गया। इस दौरान टोटो में सवार दो छात्र खुद को बचाने के लिए टोटो से कूद पड़े। जिससे दोनों ट्रक की चपेट में आ गये। जिसके चलते घटनास्थल पर ही चयन राय की मौत हो गई। जबकि अपूर्व सरकार गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोग और दमकल विभाग के कर्मियों ने उसे बरामद कर स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुंडीबाड़ी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetdeneme bonusu veren sitelergameofbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişJojobetjojobetzenbetperabet girişperabetholiganbetJojobetJojobetjojobetgrandpashabetjojobet Built with ❤︎ by appycodes