कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन कर खुले सैलून, पुलिस ने व्यक्ति को किया गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 5 जनवरी (नि.सं.)। राज्य में कोरोना संक्रमण का ग्राफ दिन प्रतिदिन तेजी से बढ़ता जा रहा है। राज्य में पहले से ही सख्त पाबंदियां लगाई जा चुकी हैं। साथ ही राज्य सरकार ने सभी शैक्षणिक संस्थानों, जिम, सैलून और ब्यूटी पार्लरों को बंद करने के निर्देश दिए हैं।


इसके बावजूद कोरोना नियमों को ताक पर रखकर सिलीगुड़ी में पार्लर और सैलून खुले गये। इसी क्रम में आज पुलिस ने सिलीगुड़ी नगर निगम के 22 नंबर वार्ड अंतर्गत रवींद्रनाथ रोड स्थित एक सैलून में अभियान चलाया और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

बताया गया है कि उक्त सैलून में शटर बंद कर काम चल रहा था। यह खबर मिलते ही पुलिस ने सैलून में अभियान चलाया। हालांकि, पुलिस की आने की भनक मिलते ही सैलून के कर्मचारी फरार हो गया। वहीं,पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया हैं। सिलीगुड़ी पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *