सिलीगुड़ी, 3 जनवरी (नि.सं.)। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एक बार फिर दिनो-दिन बढ़ती जा रही है। कोरोना वायरस के ओमीक्रोन वैरियंट से पूरी दुनिया परेशान है। राज्य में आज से सख्त पाबंदियां लगा दी गई हैं। स्कूल-कॉलेज समेत सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं।
संक्रमण से बचाव के लिए मास्क पहनने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके अलावा कई निर्देश भी जारी किए गए हैं। इसी निर्देश के अनुसार एनजेपी थाने की पुलिस ने अभियान चलाया।
आज ओसी समीर तमांग के नेतृत्व में गेटबाजार, तीनबत्ती मोड़, फूलबाड़ी समेत विभिन्न इलाकों में जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही लोगों के बीच मास्क बांटे गए और जागरूकता भी फैलाई गई।