कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये वामफ्रंट ने चलाया जगरूकता अभियान

सिलीगुड़ी, 30 अप्रैल (नि.सं.)। पूरे देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना की दूसरी लहर से चिंताजनक स्थिति बन गई है। कोरोना मामलों की संख्या हर दिन रिकॉर्ड दर से बढ़ रही है। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए लोगों को जागरूक करने के लिये कई लोग सड़कों पर उतरे है।

वहीं, आज दार्जिलिंग जिला वामफ्रंट की ओर से सिलीगुड़ी में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान निवर्तमान विधायक अशोक भट्टाचार्य उपस्थित थे। आज वह अपने गले में प्लैकार्ड लटका कर लोगों के बीच लिफलेट बांटे।

अशोक भट्टाचार्य ने देश की स्थिति के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि केंद्र की उदासीनता के कारण कोरोना ने देश में भयानक रूप ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error code: 521 Built with ❤︎ by appycodes