नक्सलबाड़ी चाय बागान में सीपीआई(एम) उम्मीदवार झरेन राय ने किया चुनाव प्रचार

नक्सलबाड़ी, 14 अप्रैल (नि.सं.)। माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा केंद्र के नक्सलबाड़ी चाय बागान में सीपीआई(एम) उम्मीदवार झरेन राय ने चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने चाय श्रमिकों के बीच तृणमूल और भाजपा सरकार पर विकास की कमी का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की और वोट की अपील की। झरेन राय ने चाय श्रमिकों की स्थिति, मजदूरी, जमीन के अधिकार तथा भोजन, वस्त्र और आवास जैसी मूलभूत जरूरतों के मुद्दों को उठाया।
झरेन राय कहा कि चाय श्रमिकों का वोट बेहद महत्वपूर्ण है। अब तक 24 चाय बागानों सहित गांव-गांव में प्रचार किया जा चुका है। श्रमिक बदलाव चाहते हैं और दोनों सरकारों से मुक्ति की मांग कर रहे है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी सीट पर वाम दल जीत हासिल करेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *