सिलीगुड़ी, 7 मई (नि.सं.)। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और अन्य जरूरी चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इसके प्रतिवाद में विभिन्न संगठनों ने आवाज उठाई है। गैस सिलेंडर पर माला पहनाकर और गैस सिलेंडर की पूजा कर दार्जिलिंग जिला सीपीआईएम 3 नंबर एरिया कमिटी ने रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी का विरोध किया।
बताया गया है कि शुक्रवार की देर रात से रसोई गैस की कीमत 50 रुपये तक बढ़ गई है। जिसके बाद आज सीपीआईएम के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सिलीगुड़ी के सुभाष पल्ली मोड़ में गैस सिलेंडरों पर माला पहना कर और पूजा कर विरोध किया। साथ ही नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका गया।