डकैती और छिनताई के मामलों में 5 गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 11 फरवरी(नि.सं)। बागडोगरा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 5 आरोपियों गिरफ्तार किया है। आज एसीपी वेस्ट जोन 2 के विदित राज बुन्देश ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि गत वर्ष रंगापानी इलाके में एक डकैती और फांसीदेवा में एक साथ दो छिनताई की घटना घटी थी।


जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में उतरी। पुलिस ने अपनी छानबीन के दौरान अधीर सिंह, कृष्ण मिंज, मनोज राय,प्रदीप राय और संजय राय को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने इन आरोपियों के पास से एक 9 एमएम बंदूक और 5 बाइक बरामद किये है। आगे पुलिस ने बताया कि सिलीगुड़ी सहित दार्जिलिंग जिले के विभिन्न थानों में इन मामलों के खिलाफ शिकायते दर्ज करवाई गयी थी। पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर आगे की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *