डकैती गिरोह के 8 सदस्य चढ़े प्रधान नगर थाना की पुलिस के हत्थे, अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

सिलीगुड़ी,23 मई (नि.सं.)। प्रधान नगर थाना की सादे पोशाक पुलिस ने गुप्त सूत्रों के आधार पर अभियान चलाकर डकैत गिरोह के 8 डकैतों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से धारदार हथियार भी बरामद की गई है। आरोपियों में एमडी छोटू, एमडी सद्दाम, बिगेन तमांग, दुलाल राय, सुशंकर पॉल, माणिक बर्मन, छोग्याल लेप्चा, सजल राय शामिल हैं।


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी इससे पहले भी चोरी व विभिन्न अपराधिक मामलों में गिरफ्तारी हो चुके है। पुलिस को इन लोगों की पिछले लंबे समय से तलाश थी। लेकिन ये लोग पुलिस के हाथ नहीं आ रहे थे। बीती रात यह लोग प्रधान नगर थाना अंतर्गत किसी जगह पर बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने धावा बोलकर 8 युवक को गिरफ्तार कर लिया।

जबकि पुलिस की भनक लगते ही मौका से गिरोह के कई और लोग फरार हो गए। पुलिस बाकी लोगों की तलाश कर रही है। आज आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *