डकैती से पहले सिलीगुड़ी पुलिस के हत्थे चढ़े चार डकैत

सिलीगुड़ी, 27 जून (नि.सं.)। डकैती के मनसूबे पर पानी फेरते हुए सिलीगुड़ी थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने चार डकैतों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम गुलाम मुस्तफा, महेरुल शेख, गौतम बनिक और बादल रंगदार है। ये सभी उत्तर दिनाजपुर जिले और दार्जिलिंग जिले के निवासी हैं।


बताया गया है कि गुप्त सूत्रों के आधार पर पुलिस ने सिलीगुड़ी के इंडोर स्टेडियम संलग्न इलाके में अभियान चलाकर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, पुलिस की आने की भनक मिलते ही कई बदमाश मौके से फरार हो गये।

आरोपियों के पास से कई धारदार हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार डकैतों का दल उक्त इलाके में कोई घर में लूट के इरादे से जमा हुए थे। आज सभी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस बाकी की तलाश कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *