सिलीगुड़ी,18 जुलाई (नि.सं.)। डकैती के मनसूबे पर पानी फेरते हुए सिलीगुड़ी थाना की सादे पोशाक की पुलिस ने डकैत गिरोह के सात युवकों गिरफ्तार किया है। रात में पेट्रोलिंग करने के दौरान सात युवकों को संदिग्ध हालत में खड़े देखकर पुलिस को संदेह हुआ। जिसके बाद पूछताछ और तलाशी लेने के दौरान इस डकैत गिरोह के मंसूबों का खुलासा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने गिरोह के सात युवकों को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के नाम सैनिक नंदी (20), रंजन साहनी उर्फ राजेन(22), सुबोध बर्मन उर्फ सुभजीत(25), जगेंद्रनाथ बर्मन(29), सुमित दास उर्फ नेपो (27), मोहम्मद अली राजा(23) और शुभम मंडल (25) है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये सात युवक सिलीगुड़ी के विभिन्न थाना अंतर्गत इलाके रहने वाले है। शहर में यह सात युवकों का दल किसी चोरी या बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य प्लान कर रहे थे।
उससे पहले ही सिलीगुड़ी थाना की सादे पोशाक की पुलिस ने इस गिरोह को धर दबोचा।पुलिस आज आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।