डकैती से पहले पुलिस के हत्थे चढ़े पहाड़ के चार बदमाश

नक्सलबाड़ी, 26 सितंबर (नि.सं.)। बदमाशों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए डकैती की योजना बनाते पुलिस ने सोमवार रात को नक्सलबाड़ी के टुकुरिया मोड़ से चार डकैतों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम शुभम तमांग (27), विशाल छेत्री (20), सुदीप देवान (30) शिवम तमांग (27) है। ये सभी सुखियापोखरी के पोकरेबोंग का रहने वाला है।


बताया गया है कि गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस को पता चला कि लूट के इरादे से कई युवक टुकुरिया मोड़ पर जमा हुए हैं। इसी के आधार पर पुलिस ने इलाके में अभियान चलाया। इसी बीच पुलिस की आने की भनक मिलते ही बाकी लोग भाग गये, लेकिन पुलिस ने चार युवकों को धर दबोचा। आरोपियों के पास से 3 रॉड, 2 चाकू और 1 हथौड़ा बरामद किया गया है। घटना में पुलिस ने एक छोटी चारपहिया वाहन भी जब्त किया है। आज आरोपियों को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *