डकैत गिरोह के दो ओर सदस्य गिरफ्तार 

सिलीगुड़ी, 3 मार्च (नि.सं.)। आशिघर चौकी की पुलिस ने बीती रात डकैत गिरोह के दो और सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार बदमाशों के नाम अरविंद साहनी और गोपाल दास है। अरविंद साहनी एनजेपी थाना अंतर्गत जाबराभिटा और गोपाल दास साउथ शांति नगर इलाके का निवासी बताया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को आशिघर चौकी अंतर्गत साहू नदी किनारे बदमाशों का एक दल किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए थे। जिसकी खबर पुलिस को मिलते ही अभियान चलाकर अमृत कर्मकार, सुभोजित घोष और कृष्ण हालदार नामक तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था।

लेकिन इस दौरान बाकी सदस्य वहां से भागने में कामयाब हो गया था। जिसके बाद अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी आशिघर चौकी की पुलिस ने बीती रात डकैत गिरोह के ओर दो सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। आज दोनों बदमाशों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwindeneme bonusu veren sitelerligobetmatadorbetjojobetjojobet girişjojobet girişJojobetjojobetzenbetPerabetperabetjojobetJojobetJojobet Built with ❤︎ by appycodes