दलसिंगपाड़ा में पिंजरे में फंसा तेंदुआ

कालचीनी,21 फरवरी (नि.सं.)। वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक वयस्क तेंदुए फंस गया है। आज सुबह अलीपुरद्वार जिले के कालचीनी ब्लॉक अंतर्गत दलसिंगपाड़ा में पिंजरे में उक्त तेंदुआ फंस गया। आज सुबह स्थानीय लोगों ने तेंदुए को पिंजरे में फंसा देखा। इसके बाद इसकी जानकारी वन विभाग को दी। खबर मिलते ही नीलपाड़ा रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंचे और पिंजरे में फंसे तेंदुए को बरामद कर जलदापाड़ा ले गए। इसी बीच, तेंदुए को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।


स्थानीय लोगों ने कहा कि दलसिंगपाड़ा चाय बागान में काफी तेंदुए हैं। क्योंकि तेंदुए लगातार बकरियों और बछड़ों पर हमला कर रहे हैं। वन विभाग के नीलपाड़ा रेंज के बीट अधिकारी रूपेश मोती ने कहा कि दलसिंगपाड़ा चाय बागान लंबे समय से बंद होने के कारण इसके आसपास जंगल और झाड़ियां उग आई है। इस लिए यह तेंदुओं के रहने के लिए एक अच्छी जगह बन गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *