दामाद ने सास का गला काटकर की हत्या! गिरफ्तार

कूचबिहार,11 मार्च (नि.सं.)। सास का गला काट कर हत्या करने का आरोप दामाद के खिलाफ उठे है। यह दिल दहला देने वाली घटना कूचबिहार के पुंडीबाड़ी थाना के पातलाखावा ग्राम पंचायत अंतर्गत छाट सिंगिमारी इलाके की है। मृतक का नाम बदी उरांव (80) है। फिलहाल पुंडीबाड़ी पुलिस आरोपी दामाद दिलीप उरांव को गिरफ्तार कर लिया है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार पिछले दो दिनों से दिलीप उरांव की सास उसके घर पर रह रही थी। गुरुवार रात करीब 12 बजे दिलीप नशे की हालत में घर आया था। उस समय वृद्धा सो रही थी। आरोप है कि दिलीप ने घर में घुसते ही अपनी सास का गला रेत कर हत्या कर दी।

घटना के बाद पत्नी के चिल्लाने पर आरोपी दिलीप उरांव वहां से फरार हो गया। पुंडीबाड़ी पुलिस ने आज सुबह घटनास्थल से वृद्धा का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ निर्दिष्ट धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdasdasdroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet jojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbetmatadorbet Built with ❤︎ by appycodes