दार्जिलिंग मोड़ ट्रैफिक सिंगनल पर तीन वाहनों की टक्कर

सिलीगुड़ी,21 दिसंबर(नि.सं.)। ट्रैफिक सिंगनल पर तीन वाहन की आपस में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक चालक को चोट आई है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे दार्जिलिंग मोड़ ट्रैफिक प्वांट पर एक प्राइवेट नंबर की वाहन और दूसरी सिक्किम टैक्सी नंबर की यात्री वाही वाहन रेड सिंगनल के कारण रूकी हुई थी। तभी कथित तौर पर माटीगाड़ा की तरफ से एक तेज रफ्तार गवर्नमेंट ऑफ इंडिया की बोर्ड लगी मिनी बस ने पीछे से सिक्किम नंबर की वाहन को टक्कर मार दी।


जिससे सिक्किम टैक्सी नंबर वाहन ने अपने सामने खड़ी प्राइवेट वाहन से जा टकराई। वहीं, वाहनों की टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। साथ ही प्रधान नगर पुलिस और जंक्शन ट्रैफिक गार्ड की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच कर परिस्थिति को नियंत्रित किया। बाद में प्रधान नगर पुलिस ने घातक गवर्नमेंट ऑफ इंडिया की बोर्ड लगी घातक वाहन को जब्त किया। इधर, घटना के कारण दार्जिलिंग मोड़ पर जाम की समस्या देखी गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Jojobet Girişcasibomholiganbet girişjojobetcasino siteleriDeneme Bonuslarcasibom girişcasibomcasibom girişcasicasibomcasibom 726Bonus veren sitelerCasibom 2024 - 2025Canlı BahisBedava deneme bonusucasibom güncel girişcasibomcasibom