डायना ब्रिज से व्यक्ति का शव बरामद

नागराकाटा, 9 अक्टूबर (नि.सं.)। डायना ब्रिज के पास से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मृतक का नाम सुकरा मुंडा (47) हैै। वह लख्खीपाड़ा चाय बागान के बड़ालाइन का निवासी था।


परिवार सूत्रों के अनुसार सुकरा मुंडा मानसिक रूप से बीमार था। मानसिक रूप से बीमार होने के कारण बीच-बीच में घर छोड़कर कहीं चला जाता था। इसके बाद खुद ही दो-चार दिनों के बाद घर लौट आता था।

गुरुवार को सुकरा मुंडा घर से निकलकर कहीं चला गया था, लेकिन रात को वह घर नहीं लौटा। इसके बाद परिवार वालों ने उसे गांव के आसपास ढूंढा पर उसका कोई सुराग नहीं मिला।


इसके बाद आज सुबह लोगों ने डाउना ब्रिज के पास उक्त व्यक्ति का शव पड़ा हुआ देखा।दूसरी ओर, घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। खबर मिलते ही नागराकाटा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये जलपाईगुड़ी भेजा। पुलिस पूरी घटना की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *