दहेज के लिए पत्नी पर शारीरिक व मानसिक रूप से अत्याचार के आरोप पति गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,23 दिसंबर(नि.सं.)।दहेज के लिए अपनी पत्नी पर शारीरिक व मानसिक रूप से अत्याचार करने के आरोप में महिला थाने की पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम विष्णु शाह बताया गया है। वह प्रधान नगर थाना अंतर्गत चंपासारी इलाके का निवासी है।


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2020 में विष्णु शाह ने ज्योति से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ महीनों तक दोनों के बीच सब कुछ ठीक था। आरोप है कि शादी के करीब 6 महीने के बाद विष्णु ज्योति को अपने घर से रूपए व अन्य सामग्री मांगने के लिए दबाव देने लगा। कथित तौर पर दहेज की मांग में विष्णु अपने पत्नी को मारने-पीटने लगा। इतना ही नहीं दहेज की मांग को पूरा न करने पर विष्णु अपने पत्नी को तरह-तरह की धमकियां भी दी।

इसके बाद पत्नी ज्योति इस अत्याचार से तंग आकर गत 18 दिसंबर को सिलिगुड़ी महिला थाने में अपने पति के खिलाफ दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से अत्याचार करने आरोप में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर जांच में जुटी महिला थाने की पुलिस ने बीते कल चंपासारी इलाके से विष्णु शाह को गिरफ्तार किया। आज उसे सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। महिला थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Jojobet Girişcasibomholiganbet girişjojobetcasino siteleriDeneme Bonuslarcasibom girişcasibomcasibom girişcasicasibomcasibom 726Bonus veren sitelerCasibom 2024 - 2025Canlı BahisBedava deneme bonusucasibom güncel girişcasibomcasibom