देह व्यापार का धंधा चलाने के आरोप में दंपति गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 22 जून (नि.सं.)। सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने देह व्यापार का धंधा चलाने के आरोप में एक दंपति को गिरफ्तार किया है। दंपति का नाम सूरजीत मंडल और सोनाली खातून मंडल है। बताया जा रहा है मंडल दंपति मूल रूप से वर्धमान के रहने वाले है, लेकिन पिछले कुछ वर्षो से सिलीगुड़ी में एक किराये के मकान में रह रहे है।


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंडल दंपति पहले देह व्यवसाय का कारोबार भक्तिनगर थाना स्थित इस्कॉन रोड इलाके में चलाया करते थे। लेकिन हाल ही में मंडल दंपति ने अपना ठिकाना बदलकर सिलीगुड़ी थाना अंतर्गत रवींद्र नगर इलाके में शुरू किया। लेकिन इस बार दंपति के काले कारोबार का भंडाफोड़ मुर्शिदाबाद की रहने वाली एक युवती ने कर दी।

जिसके बाद युवती की मदद से पुलिस ने एक विशेष प्लान बनाकर देह व्यवसाय चलाने के आरोप मंडल दंपति को गिरफ्तार कर लिया। आज आरोपी मंडल दंपति को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। वही दुसरी तरफ पुलिस ने उक्त शिकायतकर्ता युवती को उसके घर पहुंचाने की कोशिश में है। फ़िलहाल इस देह व्यवसाय मामले की जांच सिलीगुड़ी महिला थाना कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *