डेंगू को रोकने के लिए नगर निगम ने जारी की वीडिओ क्लिपिंग

सिलीगुड़ी, 22 फरवरी(नि.सं.)। डेंगू की रोकथाम हेतु नगर निगम की ओर से एक अनोखा पहल किया गया है। लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करने के लिए 1 मिनट 12 सेकंड का एक वीडिओ क्लिपिंग जारी किया गया है। आज स्वास्थ्य विभाग के मेयर परिषद शंकर घोष ने जानकारी देते हुए कहा कि इस वीडिओ क्लिपिंग के माध्यम से लोगों को डेंगू के बारे में जागरूक किया जायेगा।


पिछले वर्ष शहर में डेंगू का प्रकोप देखा गया था, जिसके चलते कई लोगों की मौत हुई थी। इसी वजह से इस वर्ष बच्चों के माध्यम से एक वीडिओ बनाकर लोगों को सचेत किया जा रहा है।

मेयर परिषद शंकर घोष ने कहा कि सिलीगुड़ी नगर निगम में कर्मचारीयों की कमी सहित कई अन्य समस्याएं भी है। जिसके चलते डेंगू की रोकथाम के लिए सही प्रकार से किसी का धयान नहीं जा रहा। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार को इस सम्बंध में जानकरी दी गयी है। यदि राज्य सरकार इस और ध्यान देती है तो डेंगू को पूरी तरह रोका जा सकता।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *