डेंगू की बढ़ती रफ्तार से टेंशन, मेयर ने 5 नंबर वार्ड से खटालों को हटाने का दिया आदेश

सिलीगुड़ी,16 अक्टूबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में डेंगू तेजी से पैर पसार रहा है। साथ ही डेंगू के मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मेयर खुद डेंगू के रोकथाम के लिए सड़कों पर उतरे हैं। वे डेंगू प्रभावित वार्डों का जायजा ले रहे है।

आज मेयर ने सिलीगुड़ी के 5 नंबर वार्ड विभिन्न खटालों का भी निरक्षण किया और खटालों को शहर से बाहर ले जाने का आदेश दिया। फिलहाल सिलीगुड़ी के 5 नंबर वार्ड मानो डेंगू का घर बन गया है। इस वार्ड के कई निवासी डेंगू से ग्रसित हैं। वहीं, कई लोगों की मौत भी हुई है।

इस लिये मेयर लगातार सिलीगुड़ी नगर निगम के 5 नंबर वार्ड का जायजा ले रहे हैं। इतना ही नहीं मेयर स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ कई बार वार्ड का दौरा कर चुके हैं। इस बार उन्होंने वार्ड के खटालों को हटाने का आदेश दिया। गौतम देव ने कहा कि चर्चा के बाद खटालों को शहर से बाहर ले जाया जाएगा। वहीं, खटाल मालिकों ने मांग की है कि वैकल्पिक व्यवस्था कर खटाल को हटाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinsezarcasinocasinopermatadorbetjojobetjojobet girişjojobet girişJojobetJojobetzenbetPerabetİmajbetjojobet Built with ❤︎ by appycodes