सिलीगुड़ी,23 अक्टूबर (नि.सं.)। डेंगू से बचाव के लिए पूर्व पार्षद निखिल साहनी ने सिलीगुड़ी के 18 नंबर वार्ड अंतर्गत बाघाजतिन पार्क संलग्न इलाके के विभिन्न नालियों में टाकी मछलियां छोड़ी है।
बताया गया है कि मच्छरों को फैलने से रोकने के लिए सिलीगुड़ी के नालियों में गप्पी मछलियां छोड़ी गई थी। हालांकि, गप्पी मछली नहीं बची। इसी वजह से आज वार्ड के विभिन्न नालों में 5 किलो टाकी मछलियां छोड़ी गई।
इस संबंध में निखिल साहनी ने कहा कि कोरोना की स्थिति में डेंगू को ध्यान में रखते हुए इस मछलियों को छोड़ने का निर्णय लिया गया है। टाकी मछली लंबे समय तक गंदे और प्रदूषित पानी में जीवित रह सकती है। इस लिये टाकी मछलियों को नालों में छोड़ा गया है।