सिलीगुड़ी, 31 मार्च (नि.सं.)। प्रधान नगर थाना की पुलिस ने मंदिर में हुई चोरी के मामले में चोर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चोर का नाम गुड्डू महतो (24) है। वह समर नगर इलाके का निवासी बताया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार 16 तारीख की रात को देवीडांगा स्थित एक काली मंदिर में चोरी की घटना घटी थी। जिसकी शिकायत अगले दिन प्रधान नगर थाने में दर्ज कराई गई। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू किया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गहन जांच के बाद बीते रात पुलिस को खबर मिली कि देवीडांगा में एक युवक संदेह जनक स्थिति में घूम रहा है। जिसके बाद पुलिस ने देवीडांगा में पहुंचकर उक्त युवक को पकड़कर थाने ले आई।
पूछताछ करने के बाद पुलिस को पता चला कि गिरफ्तार युवक गुड्डू चोरी करने के उद्देश्य से देवीडांगा ने इलाका में घूम रहा था। बाद में युवक ने कबूला की 16 तारीख को देवीडांगा स्थित काली मंदिर में हुई चोरी को उसने ही अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर मंदिर में हुई चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया। आज गिरफ्तार युवक को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।