मॉल में चोरी कांड का खुलासा: दो चोर और चोरी का सामान खरीदने वाला दुकानदार गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 4 जुलाई (नि.सं.)। ग्राहक बनकर शॉपिंग मॉल में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह का भक्तिनगर थाने की पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के साथ चोरी का सामान खरीदने वाले एक दुकानदार को भी गिरफ्तार किया है।   
मिली जानकारी के अनुसार सिलीगुड़ी के सेवक रोड स्थित एक नामी शॉपिंग मॉल में पिछले काफी समय से महंगे ग्रॉसरी सामानों की चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए शॉपिंग मॉल के सुरक्षा कर्मियों ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू किया। जांच के दौरान सामने आया कि दो युवक ग्राहक बनकर मॉल में प्रवेश करते और मौका मिलते ही महंगे ग्रॉसरी सामान चोरी कर फरार हो जाता था।  इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने दोनों संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। शुक्रवार को दोनों आरोपी एक बार फिर ग्राहक बन शॉपिंग मॉल में प्रवेश किया। जैसे दोनों सामान लेकर मॉल से बाहर निकलने लगा सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ लिया। जिसके बाद इसकी सूचना भक्तिनगर थाने की पुलिस को दी। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अलीपुरद्वार जिले के जयगांव निवासी दिव्यराज गुरुंग और रोशन छेत्री के रूप में हुई है। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी को थाना लाकर गहन पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि शॉपिंग मॉल से चोरी किए गए सामान को सालूगाड़ा स्थित एक किराना दुकान में बिक्री करता था। इसके बाद पुलिस दोनों आरोपियों को साथ लेकर उक्त दुकान पर पहुंची और दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दुकानदार का नाम रवी प्रसाद है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdasdasdroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet jojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibommatbet girişmatadorbet Built with ❤︎ by appycodes