सिलीगुड़ी, 18 अगस्त (नि.सं.)। छठे सेमेस्टर तक सभी विषयों में पास नहीं होने वाले छात्रों को सातवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं देने के निर्देश के बाद उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया।छात्रों का आरोप है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने के दौरान स्नातक छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उनका कहना है कि इस दौरान न तो उचित पाठ्यक्रम उपलब्ध था और न ही पर्याप्त शिक्षक था। इसके कारण कई छात्र सही तरीके से पढ़ाई नहीं कर सके और एक-दो विषयों में फेल हो गए।सातवें सेमेस्टर में प्रवेश की मांग को लेकर छात्रों ने मंगलवार को रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्रों ने चेतावनी दी कि 48 घंटे के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो विश्वविद्यालय को बंद कर दिया जाएगा।छात्रों के मुताबिक, उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के अधीन करीब 60 प्रतिशत छात्र सातवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं ले पाए हैं। उनका आरोप है कि राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों में इस समस्या का समाधान कर दिया गया है, लेकिन उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय में अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।वहीं, रजिस्ट्रार डॉ. स्वपन रक्षित ने कहा कि छात्रों की शिकायतें सुनी गई हैं। पूरे मामले की जानकारी प्रभारी रजिस्ट्रार के साथ-साथ उच्च शिक्षा विभाग को भी दी गई है।
7वें सेमेस्टर में प्रवेश पर रोक के खिलाफ उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, 48 घंटे में समाधान की मांग

Share this story
More from सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी रेगुलेटेड मार्केट में नाले से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
सिलीगुड़ी, 16 सितंबर (नि.सं.)। रेगुलेटेड मार्केट के फल मंडी इलाके में बुधवार शाम नाले से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर प्रधान नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिलीगुड़ी जिला अस्पताल भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, मालवाही वाहनों के वहां से जाने के बाद…
सिलीगुड़ीशिवमंदिर स्थित एक शॉपिंग मॉल से एसी की तार चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 16 सितंबर (नि.सं.)। शिवमंदिर स्थित एक शॉपिंग मॉल से दो एसी की तार चोरी होने के मामले में माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान निक्की दास के रूप में हुई है। चोरी की घटना 9 सितंबर को हुई थी। घटना के बाद शॉपिंग मॉल के मालिक ने माटीगाड़ा थाने में…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी: चार करोड़ से अधिक के आयकर बकाये पर कारोबारी नरेश वर्मा की दूसरी संपत्ति अटैच, एक महीने की मोहलत
सिलीगुड़ी, 16 सितंबर (नि.सं.)। आयकर बकाया रखने वालों के खिलाफ आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में वर्ष 2011 से करोड़ों रुपये का आयकर बकाया रखने वाले सिलीगुड़ी के कारोबारी नरेश वर्मा की दूसरी संपत्ति को भी बुधवार को आयकर विभाग ने अटैच कर लिया। बुधवार दोपहर आयकर विभाग की सिलीगुड़ी यूनिट की टीम चंपासरी के कदमतला इलाके…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी CPI की 4 नंबर एरिया कमेटी ने बिजली विभाग को सौंपा ज्ञापन
सिलीगुड़ी, 16 सितंबर (नि.सं.)। शहर के विभिन्न इलाकों में बार-बार बिजली कटौती की शिकायत को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की 4 नंबर एरिया कमेटी ने पश्चिम बंगाल राज्य विद्युत वितरण कंपनी के मिलनपल्ली सेक्टर के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान बिजली सेवा से जुड़ी कई समस्याओं को उठाते हुए जल्द समाधान की मांग की गई। कमेटी की…
