श्री श्री रविशंकर की मौजूदगी में सिलीगुड़ी में ‘महा रुद्र पूजा एवं सत्संग’ का विशेष आयोजन

सिलीगुड़ी, 18 अगस्त (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में ‘महा रुद्र पूजा एवं सत्संग’ का विशेष आयोजन किया गया। द आर्ट ऑफ लिविंग, सिलीगुड़ी आश्रम की पहल पर कावाखाली से सटे आश्रम परिसर में इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण करीब 100 वर्ष पुराने सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के साथ महा रुद्र पूजा रहा। इसके साथ ही आश्रम में शिवशक्ति मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भी की गई। इस अवसर पर आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

आयोजकों के अनुसार, इस तरह के आध्यात्मिक आयोजनों का मुख्य उद्देश्य समाज में शांति, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश फैलाना है। कार्यक्रम में सिलीगुड़ी समेत विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और आम लोग पहुंचे और पूजा-अर्चना में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes