ढाई साल के बच्चे का अपहरण और हत्या का आरोप पड़ोसी महिला के खिलाफ

सिलीगुड़ी, 7 जून (नि.सं.)। ढाई साल के बच्चे का अपहरण और उसकी हत्या करने का आरोप पड़ोस में रहने वाली एक महिला के खिलाफ उठे है। यह घटना शनिवार की है। आरोपी महिला का नाम हाफिजा खातुन है। जानकारी के अनुसार जलपाईगुड़ी के इंदिरा कॉलोनी निवासी जाकिर मोहम्मद और हमीजा बेगम के ढाई साल के बच्चे को पड़ोस में रहने वाली हाफिजा खातुन ने अगवा कर लिया था। बच्चा अपनी बहन के साथ खेल रहा था।


तभी हाफिजा खातुन बच्चे को लेकर फरार हो गयी थी। घटना के बाद परिवार की ओर से जलपाईगुड़ी कोतवाली थाने में एक शिकायत दर्ज की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस घटना की जांच में जुटी और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद शनिवार रात करीब 9 बजे करला नदी के किनारे से बच्चा का शव बरामद किया गया। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आरोपी महिला को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गयी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *