धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में भू-माफिया गिरफ्तार  

सिलीगुड़ी, 5 अप्रैल (नि.सं.)। सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने एक बार फिर से भू- माफियाओं पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी एक मामले में धोखेबाजी और जालसाजी के आरोप में प्रधान नगर थाना पुलिस ने भू-माफिया मंटू साइबो को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रधान नगर थाना एक बार फिर से जमीन को लेकर धोखेबाजी एंव जालियाती की कई शिकायतें मिलने के बाद भू-माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है।

इधर, पुलिस को भू-माफिया मंटू साइबो पर फिर से जमीन की जाली कागजात और दुसरे की जमीन को कब्जा कर बेचने का आरोप सामने आया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गत शुक्रवार को गिरफ्तार कर शनिवार सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर तीन दिनों की रिमांड पर लिया।

रिमांड पर कड़ी पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हुए है। पुलिस सूत्रों से के अनुसार,पूछताछ में कई जमीनों का नया मामला सामने आया है। साथ ही कई लोगों के भी नाम सामने आए है। आज भू-माफिया मंटू साइबो की पुलिस रिमांड अवधि पूरी होने के बाद प्रधान नगर थाने की पुलिस ने आज फिर से अदालत में पेश की है। पुलिस इन जमीन संबंधी विषयों को लेकर गहनता के साथ जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes