धूपगुड़ी में गृहिणी का फंदे से लटकता शव बरामद

धूपगुड़ी,16 अप्रैल (नि.सं.)। धूपगुड़ी शहर संलग्न कदमतला बाजार इलाके मेें एक गृहिणी का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया है। मृतक का नाम दीपा मंडल है। बताया गया है कि दीपा मंडल की शादी तीन साल पहले धूपगुड़ी के सुजीत मंडल से हुई थी।


परिवार और स्थानीय सूत्रों के अनुसार परिवार में किसी तरह की कोई अशांति नहीं थी। आज सुबह करीब 10 बजे गृहिणी का फंदे से लटकता देखा। इसके बाद उसे बरामद कर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस पूरे घटना की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *