दिहाड़ी मजदूर की मेधावी बेटी को विधायक खगेश्वर राय ने किया सम्मानित

राजगंज, 30 जुलाई (नि.सं.)। दिहाड़ी मजदूर की बेटी गीतांजलि देवनाथ को उच्च माध्यमिक परीक्षा में अच्छे परिणाम मिले है। आज उसके अच्छे परिणामों के लिये राजगंज के विधायक खगेश्वर राय ने उसे सम्मानित किया। इस मौके पर जयेंट बीडीओ भी उपस्थित थे।बताया गया है कि राजगंज ब्लॉक के फाटापुकुर सरदमानी उच्च विद्यालय की छात्रा गीतांजलि देवनाथ ने उच्चमाध्यमिक की परीक्षा में 480 अंक प्राप्त किए हैं।

राजगंज के सरियाम इलाके की गीतांजलि डब्ल्यूबीसीएस ऑफिसर बनना चाहती है।लेकिन दिहाड़ी मजदूर पिता सुधांशु देवनाथ चिंतित हैं कि अपनी बेटी को शिक्षित करने के लिए वे रूपये कैसे जुटाये।

गुरुवार को राजगंज के विधायक खगेश्वर राय और राजगंज के जयेंट बीडीओ सोमनाथ विश्वास ने कुकुरजन ग्राम पंचायत के हुबूपाड़ा इलाके के निवासी सुधांशु देवनाथ के घर पर जाकर गीतांजलि देवनाथ को फूल और मिठाई देकर सम्मानित किया।इसके अलावा विधायक ने गीतांजलि की उच्च शिक्षा के लिए सभी प्रकार की सहायता का आश्‍वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetperabetperabetJojobetPusulabet JojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabetmatadorbetGrandpashabet giriş Built with ❤︎ by appycodes