दिव्यांग बेटी के लिए असहाय मां ने लगाई मदद की गुहार

राजगंज, 25 अप्रैल (नि.सं.)। अपनी दिव्यांग बेटी के लिए असहाय मां ने मदद की गुहार लगाई है। बताया गया है कि भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक अंतर्गत कुकुरजान अचंल के बगुलाडांगी गांव के निवासी दीपू हाजरा और अनीता हाजरा की बेटी अर्पिता हाजरा जन्म से ही दिव्यांग है।


उनके परिवार में 6 लोग रहते हैै। वे लोग चाय बागान में काम करके जैसे-तैसे अपना परिवार चलाते हैं। अर्पिता के जन्म को दस साल बीत चुके हैं। वे लोग दिव्यांग बेटी को लेकर समस्या है। उनकी बेटी चल-फिर नहीं सकती। वहीं, उन्हें अपनी दिव्यांग बेटी को घर पर छोड़कर काम के लिए बाहर जाना पड़ता है।

विभिन्न जगहों मदद की गुहार लगाने के बावजूद दिव्यांग बच्ची को अब तक कोई मदद नहीं मिली है। असहाय मां ने सभी से दिव्यांग बच्ची के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध कराने की अपील की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *