डाक्टरों की सलाह के बाद घर में कर रहा हूं आराम :  अशोक भट्टाचार्य

सिलीगुड़ी, 13 जून (नि.सं.)। शहर के पूर्व मेयर तथा प्रशासक मंडली के चेयरमैन अशोक भट्टाचार्य स्वस्थ हैं। लेकिन वह डॉक्टर की सलाह के अनुसार कुछ समय के लिए घर पर आराम करेंगे। उन्होंने सिलीगुड़ी टाइम्स के प्रतिनिधि को फोन पर कहा कि वे स्वस्थ है और घर पर है।


ज्ञात हो कि गत गुरुवार प्रशासक अशोक भट्टाचार्य की शरीर का तापमान अचानक बढ़ गया था। इस बीच को उन्होंने गंभीरता से लेते हुए वे तुरंत डॉक्टर के पास चिकित्सा के लिए पहुंचे। सोशल मीडिया में इस खबर के फैलते ही लोगों में भय का माहौल बन गया था। जिसके बाद आज उन्होंने फ़ोन के माध्यम से बताया कि फिलहाल वे स्वस्थ है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *