दो दिन बाद मिला तीस्ता कैनल में डूबे किशोर का शव

राजगंज, 3 मई (नि.सं.)। दो दिन बाद फूलबाड़ी तीस्ता कैनल में डूबे किशोर का शव बरामद किया गया है। आज सुबह स्थानीय लोगों ने फूलबाड़ी तीस्ता कैनल में उक्त किशोर का शव देखा। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बरामद किया।

ज्ञात हो कि गत रविवार दोपहर को चार किशोर फूलबाड़ी तीस्ता कैनल में नहाने गए थे। तभी अचानक रवि बर्मन (16) नामक एक किशोर पानी के बहाव में बह गया था। पिछले दो दिनों से एनजेपी पुलिस के तत्वावधान में डाबग्राम पुलिस बैरक के गोताखोर किशोर की तलाश कर रहे थे। इसके बाद आज सुबह तीस्ता कैनल से किशोर का शव बरामद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwingrandpashabetroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetPerabetperabetJojobetPusulabet JojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabettipobetGrandpashabet giriş Built with ❤︎ by appycodes