दो साल बाद आज सिलीगुड़ी में बिना पाबंदी के मनाई गई ईद

सिलीगुड़ी, 3 मई (नि.सं.)। पूरे देश में सोमवार को चांद दिखने के बाद आज धूमधाम से ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। पूरे देश के साथ-साथ आज सिलीगुड़ी में भी पूरे धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया जा रहा है।


आज सिलीगुड़ी कंचनजंघा स्टेडियम में आठ से अस्सी साल तक के सभी मुसलिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। कोरोना वायरस की वजह से करीब दो साल बाद आज ईद के मौके पर बड़ी संख्या मेें लोग कंचनजंघा स्टेडियम में नमाज अदा करने पहुंचे है। एक महीना रोजा रखने के बाद सोमवार शाम को लोगों को चांद का दीदार हुआ था, जिसके बाद ईद मनाई जा रही है।

विभिन्न मस्जिदों में लोग नमाज अदा कर रहे हैं। साथ ही एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दे रहे हैं। ईद के मद्देनजर कंचनजंघा स्टेडियम समेत सिलीगुड़ी शहर के विभिन्न जगहों पर पुलिस सुरक्षा भी हाई अलर्ट पर है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *