डीआरआई ने लाखों के सोने के बिस्कुट साथ व्यक्ति को किया गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 1 अक्टूबर (नि .सं.)। केंद्रीय राजस्व खुफिया विभाग की टीम ने सोना तस्करी की योजना पर पानी फेर दिया। डीआरआई ने तस्करी करने से पहले करीब 1 किलो सोने के बिस्कुट साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम निखिल चौधरी है। वह अगरतल्ला का निवासी बताया गया है।


डीआरआई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निखिल चौधरी अपने साथ भारी मात्रा सोना को लेकर कोलकाता में तस्करी के लिए कंचनजंघा एक्सप्रेस से जा रहा है। इसकी खबर मिलते ही डीआरआई की टीम ने आज सुबह एनजेपी स्टेशन पर कंचनजंघा एक्सपेस में अभियान चलाकर निखिल चौधरी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 816.500 ग्राम सोना के बिस्कुट बरामद की गयी।

जिसका बाजार मूल्य 38 लाख 43 हजार 347 रूपये आंकी गई है। आज आरोपी को अदालत में पेश किया गया है। वहीं, सिलीगुड़ी अदालत में सरकारी और बचाव पक्ष की दलील को सुनने के बाद न्यायाधीश ने आरोपी की जमानत याचिका मंजूर कर ली।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *