डीआरआई ने सात करोड़ रूपये से अधिक के सोने की बिस्कुट के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार 

सिलीगुड़ी, 7 मार्च (नि.सं.)। डीआरआई की सिलीगुड़ी यूनिट ने एक चार पहिया वाहन से सात करोड़ रूपये से अधिक सोने की बिस्कुट के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के नाम मनजीत (33) और अंकित (24) है। ये दोनों आरोपी हरियाणा के निवासी है। सूत्रों के अनुसार,सिलीगुड़ी के रास्ते फूलबाड़ी-घोषपुकुर बाईपास से बिहार होते हुए दिल्ली के गुड़गांव में विदेशी सोना की तस्करी होने की गुप्त सूचना डीआरआई की सिलीगुड़ी यूनिट को मिली थी।


इसी सूचना पर डीआरआई की टीम बुधवार शाम को फूलबाड़ी-घोषपुकुर बाईपास पर वाहनों की तलाशी शुरू की। जब संदिग्ध चार पहिया वाहन जैसे ही फूलबाड़ी-घोषपुकुर बाईपास पहुंची डीआरआई टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया। लेकिन चार पहिया वाहन तेजी से निकल गया। इसके बाद डीआरआई टीम ने दिल्ली युनिट को सूचित कर चार पहिया वाहन का पीछा कर बिहार के अररिया से पकड़ लिया। इसके बाद डीआरआई की टीम ने वाहन में बने विशेष चेंबर से 70 पीस सोना का बिस्कुट बरामद किया। जिसका वजन 11 किलो 620 ग्राम है। जबकि बरामद सोना का बाजार मूल्य 7 करोड़ 54 लाख 13 हजार 800 रुपये आंकी गई है।

सोना से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं दिखने पर डीआरआई की टीम ने मनजीत और अंकित को सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद आज दोनों तस्करों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। अदालत में सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। डीआरआई की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *