ड्राई पोर्ट में तोड़फोड़ मामले में मुख्य आरोपी प्रसेनजीत की तलाश जारी, अबतक 13 गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 06 फ़रवरी (नि.स.)। ड्राई पोर्ट में बीते गुरुवार हुए तोड़फोड़ मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी प्रसेनजीत राय अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। हालांकि इस बीच पुलिस ने मुख्य आरोपी के सबसे करीबी सात लोगों को गिरफ्तार करने में सफल रही है।


जिनमें सुशांत दास उर्फ बाबू, हरिविशु शर्मा और राम महतो को शुक्रवार सुबह ही गिरफ्तार कर लिए गए थे। वहीं, रात को एनजेपी थाना की विशेष टीम ने प्रसेनजीत को पकड़ने के लिए मालबाजार से लेकर उदलाबाड़ी तक अभियान चलाई। इस दौरान उसके करीबी चार और लोगों को गिरफ्तार करने में पुलिस सफल रही है। जिनके नाम सुजीत घोष, सजल सिंहा, संजय देवनाथ और विमल मंडल है।

उल्लेखनीय है कि बीते गुरुवार को जब टी पार्क के ड्राई पोर्ट तोड़फोड़ व हंगामा हुआ था उस वक्त राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सिलीगुड़ी के उत्तरकन्या में मौजूद थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मामले में लिप्त सभी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था।


तब से मुख्य आरोपी प्रसेनजीत राय फरार है।पुलिस अभी भी प्रसनजीत को पकड़ने के लिए लगातार अभियान चला रही है। वहीं, सातों आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। इस मामले में अबतक पुलिस ने13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *