दुबई की प्रसिद्ध इमारत बुर्ज खलीफा में विराजेंगी ‘मां काली, जलपाईगुड़ी में बन रहा भव्य पंडाल

जलपाईगुड़ी, 27 अक्टूबर (नि.सं.)। पश्चिम बंगाल में इन दिनों काली पूजा की तैयारियों जोरों पर है। पूजा के दौरान अलग-अलग थीम पर पूजा मंडपों का निर्माण किया जाता है। इस कड़ी में इस वर्ष जलपाईगुड़ी में दुबई की प्रसिद्ध इमारत बुर्ज खलीफा में ‘मां काली’ विराजेंगी।


उल्लेखनीय है कि दुर्गा पूजा में कोलकाता में श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब ने पंडाल के तौर पर 145 फीट ऊंची ‘बुर्ज खलीफा’ की प्रतिकृति लगातार सुर्खियां बटोरी थी। कोलकाता के बाद इस बार जलपाईगुड़ी में भी ‘बुर्ज खलीफा’ की थीम पर कालीपूजा पंडाल बनाया जा रहा है।

जलपाईगुड़ी के गोमस्तापाड़ा नबारुन संघ क्लब और पाठागार की ओर से दुनिया की सबसे ऊंची इमारत ‘बुर्ज खलीफा’ की शैली में पूजा मंडप का निर्माण किया जा रहा। इस क्लब का कालीपूजा अपने 56 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।


इस संबंध में क्लब के सचिव राजेश मंडल ने कहा कि कोलकाता में श्रीभूमि का दुर्गा पूजा पंडाल ‘बुर्ज खलीफा’ की शैली में बनाया गया था। उनका कालीपूजा मंडप उस ‘बुर्ज खलीफा’ के जैसा ही बनाया जा रहा है। प्रशासन के नियमानुसार पंडाल की ऊंचाई रखी गई है।

सिलीगुड़ी और कोलकाता के बीच संयुक्त लाइटिंग शो के जरिए बुर्ज खलीफा का निर्माण किया जा रहा है। इस पूजा पंडाल का बजट करीब 10 लाख रुपए रखा गया है। साथ ही पंडाल बनाने का कार्य जोरो-शोरो से चल रहा है। उन्होंने कहा कि पूजा कोविड के नियमों के अनुसार की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *