उत्तर बंगाल, समाचार, सिलीगुड़ी
फांसीदेवा में बीजेपी उम्मीदवार दुर्गा मुर्मू ने की पूजा
फांसीदेवा, 3 मई (नि.सं.)। मतगणना से पहले फांसीदेवा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार दुर्गा मुर्मू ने पूजा-अर्चना की। रविवार को उन्होंने फांसीदेवा के विधाननगर स्थित जगन्नाथपुर के काली मंदिर में पूजा की और जीत की कामना की। पूजा के बाद दुर्गा मुर्मू ने कहा कि इस बार बंगाल में बदलाव तय है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों से जिन लोगों को जनता ने आशीर्वाद दिया, उन्होंने राज्य को असुरक्षित बना दिया, जिससे महिलाएं भय के माहौल में जी रही हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार “गेरुआ लहर” चलेगी और सिर्फ इस विधानसभा क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य में परिवर्तन आएगा। साथ ही उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से वे स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी कर रहे हैं, उससे साफ है कि वे डरे हुए हैं।
