प्रत्याशी दुर्गा मुर्मू ने फांसीदेवा-खोरीबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के मोतीझाड़ चाय बागान में किया चुनाव प्रचार

खोरीबाड़ी,11 अप्रैल (नि.सं.)। फांसीदेवा-खोरीबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के मोतीझाड़ चाय बागान में आज भाजपा प्रत्याशी दुर्गा मुर्मू कार्यकर्ताओं को लेकर जनसंपर्क के माध्यम से चुनाव प्रचार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों से भाजपा उम्मीदवार दुर्गा मुर्मू के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया गया।


जनसंपर्क अभियान के तहत प्रत्याशी दुर्गा मुर्मू ने कहा भारतीय जनता पार्टी विकास की बात करती है। बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार गठन के बाद चाय श्रमिकों के हित में कार्य करेगी। चाय श्रमिकों की न्यूनतम वेतन 350 रुपए की लागू करने के साथ-साथ पेयजल की व्यवस्था, जमीन का पट्टा, शिक्षा के लिए स्कूलों का निर्माण, सड़कों की निर्माण सहित विभिन्न सुविधाएं होंगी।

दुर्गा मुर्मू ने आगे कहा कि क्षेत्रों में समस्याओं का अंबार है। पेयजल मुख्य समस्या है। तत्काल कदम उठाकर पेयजल समस्या का निदान किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी चाय श्रमिकों के विभिन्न समस्याओं को हल करने के लिए तैयार हैं।


उन्होने भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। जनसंपर्क अभियान में प्रत्याशी दुर्गा मुर्मू के साथ, गणेश देवनाथ, सुभाष पानिका, अजय उरांव, राजकुमार किंडो, निरंजन सरकार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *