एक बार फिर से महानंदा नदी में दिखी हजारों मरी हुई मछलियां

सिलीगुड़ी, 3 मार्च (नि.सं.)।सिलीगुड़ी के महांनदा नदी में भाड़ी तादाद में मरी हुई मछलियां बहती हुई नजर आयी। मछलियों को देखकर हर कोई हैरान नजर आया। आज दोपहर को सबसे पहले स्थानीय लोगों ने मरी हुई मछलियों को नदी में बहते देखा।


देखते ही देखते लोगों की भीड़ भरी संख्या में जुटने लगी और मछलियां पकड़ने के लिए लोगों में होड़ लगने लगी। ज्ञात हो कि कुछ महीनों पहले भी इस तरह की घटना सामने आई थी, जहां हजारों की तादाद में मरी हुई मछलियां नदी में बहती पायी गयी थी।

उस समय पर्यवारंविदो ने चिंता जताते हुए कहा था कि नदी के पानी में ऑक्सीजन की कमी और प्रदुषण के कारण मछलियों की मौत हो रही है। एक बार फिर से इस तरह की घटना सामने आने से पर्यवारंविदो ने चिंता व्यक्त की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *