सिलीगुड़ी, 01 नवंबर (नि.सं.)। एनजेपी इलाके में फिर से एक बार तनाव का माहौल देखा गया। आज सुबह एनजेपी स्टेशन इलाके के ट्रक स्टैंड पर इलाके पर कब्जे को लेकर दो गुटों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद हाथापाई में तब्दील हो गई।
पहले से ही इलाके में लाठियां,पत्थर और लोहे की रड रखी हुई थी। दूसरी ओर, घटना की खबर मिलते ही एनजेपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दो गुटों के बीच हुए विवाद में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है। बताया गया है कि लाठी से किए गए हमले से पुलिसकर्मी का हाथ टूट गया है।
बाद में एनजेपी थाने की विशाल पुलिस वाहिनी मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को सामान्य करने के लिए लाठीचार्ज किया। जिसकेे बाद में डीसीपी जय टुडू, एसीपी शुभेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।
इस बीच इस घटना के बाद निष्कासित तृणमूल नेता प्रसेनजीत राय का भी नाम सामने आया है। हालांकि, प्रसेनजीत राय ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि हमला किसने किया। वह लंबे समय से एनजेपी थाना इलाके में नहीं गये है।