एक महीने बाद पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी, चोरी का सामान बरामद, आरोपी गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,16 अप्रैल (नि.सं.)। सिलीगुड़ी, प्रधान नगर थाना की सादे पोशाक की एक महीने से अनसुलझी चोरी की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने चोरी की सामान बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी का नाम अर्जुन छेत्री है। वह एक पुराना अपराधी है।


उल्लेखनीय है कि प्रधान नगर थाने की शादे पोशाक पुलिस ने गत 5 तारीख को अर्जुन छेत्री एवं उसके साथी आशीष प्रजा को द्वितीय महानंदा सेतु राजा राममोहन राय ब्रिज के नीचे से एक आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया था। अदालत ने अर्जुन एवं आशीष को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखने का निर्देश दिया था।

दूसरी तरफ प्रधान नगर थाना अंतर्गत इलाके में एक महीना पहले एक घर में चोरी की घटना घटी थी। यह चोरी की घटना 1 महीने तक अनसुलझी रही। लेकिन सादे पोशाक पुलिस ने एक महीना बाद इस चोरी की गुत्थी को सुलझा ली। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस चोरी की घटना में अर्जुन छेत्री का हाथ है। इसके बाद पुलिस ने अदालत से दरख्वास्त कर अर्जुन छेत्री को चोरी के मामले में कुछ दिन पहले फिर से 3 दिनों की पुलिस रिमांड पर ली। रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उक्त घर में हुए चोरी के सामान को भी बीते कल को बरामद की है। साथ ही एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन छेत्री ने प्रधान नगर थाना अंतर्गत एक घर में एक महीना पहले चोरी की घटना को अंजाम दिया था।


उसने घर से लैपटॉप के अलावा कुछ सामान की चोरी करके फरार हो गया था। पूछताछ के दौरान उसने चोरी की घटना को कबूल किया। उसने लैपटॉप को जहां पर बिक्री किया था। वहां से लैपटॉप को पुलिस ने बरामद कर लिया है। रिमांड समय सीमा पूरी हो जाने के बाद आज पुलिस ने आरोपी अर्जुन छेत्री को चोरी का मामला दर्ज कर अदालत में पेश की। उसके पास से जो एक बाइक बरामद हुआ है। वह बाइक चोरी की है। इसके अलावा अर्जुन छेत्री का और कोई अपराधिक घटनाओं में शामिल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *