राजगंज में करंट लगने से हाथी की मौत, एक गिरफ्तार

राजगंज, 5 फरवरी(नि.सं.)। फसल बचाने के लिए अवैध रूप से बिजली का कनेक्शन लिया गया। जिससे एक हाथी की मौत हो गई। इस मामले में बैकुंठपुर वन विभाग के बेलाकोबा रेंज के अधिकारियों ने मंगलवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम बाबूलाल मंडल ह। वह गाजोलडोबा के दुधिया इलाके का रहने वाला है। इस मामले में वन विभाग को एक और अन्य व्यक्ति की भी तलाश है। 

बताय जा रहा है कि पिछले साल अक्टूबर में राजगंज ब्लॉक के मंतादारी ग्राम पंचायत के गाजोलडोबा के दुधिया इलाके से एक वयस्क नर हाथी का शव बरामद किया गया था। बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि हाथी की मौत करंट लगने से हुई है।

वन विभाग ने जांच के बाद दो संदिग्धों की पहचान की, लेकिन घटना के बाद आरोपी छुपा हुआ था। बाद में कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। जिसके बाद वन विभाग ने मंगलवार दो आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया। 

इस संबंध में बेलाकोबा रेंज के रेंजर चिरंजीत पाल ने बताया कि गुप्त सुचना मिली की दो संदिग्धों में से एक को दूधिया गांव में घूमते हुए देखा गया है। जिसके बाद अभियान चलाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को आज जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetperabetperabetJojobetPusulabet Jojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabettipobet Built with ❤︎ by appycodes