फाराबाड़ी नेपाली बस्ती में घुस रहे हाथी! वन विभाग रख रहे कड़ी नजर

सिलीगुड़ी, 28 अप्रैल (नि.सं.)। सिलीगुड़ी संलग्न फाराबाड़ी नेपाली बस्ती इलाके में इन दिनों हाथियों का झुंड बार-बार आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, हाथी मुख्य रूप से खाने की तलाश में जंगल से निकलकर बस्ती में आ रहे हैं। हालांकि अब तक किसी तरह के नुकसान या हमले की खबर नहीं है। कुछ समय तक इलाके में घूमने के बाद हाथी वापस जंगल की ओर लौट जा रहे है। डाबग्राम रेंज के वन विभाग ने बताया कि हाथी आमतौर पर रात के समय भोजन की तलाश में बाहर निकलते है। विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और लोगों से अपील की है कि बेवजह घबराएं नहीं, लेकिन सतर्क रहें। स्थानीय निवासियों को वन विभाग के संपर्क में रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *