इटली में आयोजित किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली प्रियंका को दी गई संबर्द्धना

राजगंज, 13 अक्टूबर (नि.सं.)। इटली में आयोजित वर्ल्ड चिल्ड्रन कैडेट एंड जूनियर किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली राजगंज की प्रियंका राय को राजगंज के विधायक खगेश्वर राय ने संबर्द्धना दी है।


आज राजगंज के विधायक खगेश्वर राय,तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अरिंदम बनर्जी और बेलाकोवा चौकी के ओसी बुद्धदेव घोष समेत विभिन्न प्रतिनिधियों ने प्रियंका राय को सम्मानित किया। इसके अलावा विधायक खगेश्वर राय ने आर्थिक सहायता भी प्रदान की। राजगंज ब्लॉक अंतर्गत पानीकौरी ग्राम पंचायत के चंदरबाड़ी गांव के निवासी नौजेन राय की बेटी प्रियंका राय हैं। वह 30 तारीख को इटली के लिए रवाना हुईं।

प्रियंका ने 1 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक वर्ल्ड चिल्ड्रन कैडेट एंड जूनियर किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उस प्रतियोगिता में प्रियंका ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। इससे पहले भी प्रियंका ने राज्य की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया और पदक जीते। उसकी सफलता से परिवार और स्थानीय निवासी काफी खुश हैं।


इस संबंध में राजगंज के विधायक खगेश्वर राय ने कहा कि प्रियंका राय ने भारत का प्रतिनिधित्व कर इटली में कांस्य पदक जीता। हमें बहुत गर्व है। आज उसे फूल,मिठाई और कुछ आर्थिक सहायता किया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रियंका की हर संभव मदद की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *